Pages

शुक्रवार, 22 सितंबर 2023

22-09-2023 (राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी के जन्मोत्सव पर मौलिक लेखन प्रतियोगिता करवाई गई।)





पी सी एम एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी के जन्मोत्सव पर  मौलिक लेखन प्रतियोगिता करवाई गई।

पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी के राष्ट्रकवि के रूप में जाने जाने वाले रामधारी सिंह दिनकर के जन्मोत्सव पर मौलिक लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। राष्ट्रकवि दिनकर जी के जन्मोत्सव  पर छात्रों ने  उनके जीवन तथा साहित्यक योगदान पर रचनाएं पेश की। कॉलेज के बी तथा बीए.बी एड के छात्राओं ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डा. पूजा पराशर ने छात्राओं को हिंदी का महत्व बताते हुए हिंदी के प्रति  अपना समर्पण देने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज के प्रबंधकीय समिति के प्रधान श्री नरेश बुधिया तथा उप प्रधान श्री विनोद दादा तथा प्रबंधकीय समिति के सदस्यों प्राचार्य डा .पूजा पराशर ने ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने हेतु बी तथा बीएड विभाग की सराहना की।

 

  

 

 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें